हस्तिनापुर थाने पर मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को जागरुक करते थाना पुलिस स्रोत पुलिस
हस्तिनापुर। थाना परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत में मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ किया। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि मिशन के लिए महिला उपनिरीक्षक को केंद्र का इंचार्ज बनाया गया है। अन्य महिला पुलिस कर्मियों को भी शक्ति केंद्र में नियुक्त किया गया है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत थाना पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों व शक्ति केंद्र पर भी महिला चौपाल लगाकर टीम मिशन शक्ति द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। महिलाओं से जुड़ी सभी शिकायतों का शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिसकर्मी तुरंत समाधान करेंगी।