मेरठ। ब्रह्मपुरी थाने की साइबर सेल टीम ने ठगी के शिकार हुए पंकज जैन को उनके ठगी के 13 हजार रुपये वापस दिलाए। हलवाई वाली गली निवासी पंकज जैन के पास एक सितंबर को अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपने को बैंक कर्मचारी बताकर उनका क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का झांसा दिया था। इसके बाद उनके मोबाइल से कोड डायल कराकर कॉल और मेसेज अपने नंबर पर फॉरवर्ड कर लिए। उनके बैंक खाते से 13 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि थाने के साइबर सेल प्रभारी एसआई मोहित राज पटेल और महिला कांस्टेबल अंजलि दीक्षित ने बैंक से समन्वय स्थापित कर रकम फ्रीज कराते हुए पीड़ित को रकम वापस दिलाई। संवाद