कृषक इंटर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत दरोगा रेनू कूमारी छात्राओं को जानकारी देते हुए। (स
मवाना। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत पुलिस ने कई गांवों और कृषक इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। नवरात्र के चौथे दिन पुलिस टीम ने ग्रामीणों व छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या उत्पीड़न में महिलाएं डरे नहीं, बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस से तुरंत संपर्क करें। इस अवसर पर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे नंबरों से अवगत कराया गया। ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से बचने को कहा गया। ओटीपी या बैंक विवरण साझा न करने की भी सख्त हिदायत मिली। पुलिस का कहना है कि यह अभियान महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर जारी रहेगा।