फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: भाजपा का सफाया करेगा गठबंधन, देखें क्या बोले पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता

Sun, 13 Jan 2019 04:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
BJP - फोटो : social media
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में हुए बसपा-सपा गठबंधन पर दोनों पार्टी के नेताओं में उत्साह है। सभी ने कहा कि उप चुनावों की तरह इस चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। क्योंकि भाजपा ने चुनाव से पहले किए अपने वादे पूरे नहीं किए है। जनता भाजपा सरकार से परेशान हैं। महंगाई और बेरोजगार के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं भाजपा समर्थकों का कहना है कि इस गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले से ज्यादा सीटें जीतकर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। 

विज्ञापन

मिठाई बांटकर मनाई खुशी
सपा-बसपा के गठबंधन होने के बाद गंगानगर में सपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देकर मिठाई बांटी। जिला महासचिव विजय सिंह पाल, जिला सचिव निरंजन सिंह, आदिल चौहान, भोजप्रताप सिंह रहे। गंगानगर में तोफापुर में बसपा नेता अजय सागर के आवार पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। अनुराग यादव, पवन यादव, जोनी जाटव, अजीत, रामोतार यादव मौजूद रहे। वहीं बसपा व सपा के गठबंधन की घोषणा के बाद सीसीएसयू के गेट पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। सपा नेता शशिकांत गौतम, आदेश प्रधान, आनंद सिद्धार्थ, डीएसपी, अमन, आकाश वर्मा रहे। 

नहीं है चुनौती
गठबंधन भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। हम 51 प्रतिशत वोट लेकर पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे। भाजपा एक बार फिर से 2014 का इतिहास दोहराएगी। -अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा 

चुनाव पर असर नहीं
गठबंधन से चुनाव पर असर नहीं आएगा। भाजपा अकेले पलोकसभा और विधानसभा चुनाव यूपी में जीत चुकी है। इस बार भी हम पहले से ज्यादा सीटों पर विजयी होंगे। -राजेंद्र अग्रवाल, सांसद 

पीएम प्रत्याशी का ही पता नहीं 
दोनों पार्टी यह बता दें कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? मायावती बताए कि क्या गेस्ट हाउस कांड में मुलायम सिंह के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट उन्होंने वापस ले ली है। गठबंधन से असर नहीं आएगा। -डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

जनता की मांग पर गठबंधन
 यह गठबंधन जनता की मांग पर हुआ है।  यह गठबंधन जनता की पुकार है जो भाजपा को उखाड़ फेंकेगा। गठबंधन से हमें जीत मिलेगी। -याकूब कुरैशी, पूर्व मंत्री बसपा

मोदी लहर की निकलेगी हवा
25 साल बाद फिर से गठबंधन हुआ है। गठबंधन मोदी लहर की हवा निकाल देगा। 25 साल पहले भी भाजपा के मुद्दे की हवा इस गठबंधन ने निकाली थी। -अतर सिंह राव, एमएलसी बसपा

भाजपा के खिलाफ जनता
जनता भाजपा के खिलाफ है। कैराना, फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में इसका प्रमाण मिल चुका है। अब गठबंधन से भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। -शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री सपा 

भाजपा का होगा सफाया
यह गठबंधन आवाम की पुकार पर हुआ है। यह उनकी भावनाओं के कारण बनाया गया है, जो भाजपा का सफाया कर देगा। भाजपा से जनता आजिज आ चुकी है। भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किए। -मुनकाद अली, राज्यसभा सदस्य 
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ जनता
जनता भाजपा के खिलाफ है। कैराना, फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में इसका प्रमाण मिल चुका है। अब गठबंधन से भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। -शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री सपा 

लिखेंगे नई इबारत
तानाशाहों, जुमलेबाजों और धोखेबाजों का यह गठबंधन सफाया कर देगा। यह गठबंधन उत्तर प्रदेश में नई इबारत लिखेगा और समाज को एकजुट करने का काम करेगा। -अतुल प्रधान, सपा नेता

वादे नहीं हुए पूरे
भाजपा ने जनता से जो वादे किये थे, वह हवाई निकले। उल्टे किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा सभी को शोषण हुआ। इन सबके खिलाफ यह गठबंधन तैयार हुआ है। भाजपा का सफाया होगा। -राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सपा 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें