फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: गठबंधन के गणित में अहम होंगे मुस्लिम, भीम आर्मी करेगी सहयोग

Sun, 13 Jan 2019 12:41 PM IST
Dimple Sirohi आनंद प्रकाश, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
saharanpur news
विज्ञापन

मुस्लिम और अनुसूचित जाति के वोटरों के सहारे सहारनपुर सीट पर मजबूत समीकरण बैठाने की तैयारी गठबंधन की होगी। अहम सवाल यह है कि सहारनपुर सीट को लेकर कांग्रेस की रणनीति क्या रहती है।

विज्ञापन


यदि गठबंधन से मुस्लिम प्रत्याशी उतारा जाता है और कांग्रेस ने भी मुस्लिम प्रत्याशी ही उतार दिया, तो उस दशा में मुस्लिम मतदाताओं में बंटवारा होने की संभावना रहेगी, जिससे चुनावी मुकाबला रोमांचक हो जाएगा।

वर्ष 2014 में जब लोकसभा चुनाव हुआ था, तो सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के बीच था। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा ने 4,72,999 वोट लेकर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 4,07,909 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे थे।

बसपा प्रत्याशी जगदीश सिंह राणा 2,35,033 वोट लेकर तीसरे और सपा प्रत्याशी शाजान मसूद 52,765 वोटों के साथ चौथे नंबर पर रहे थे। सपा चौथे नंबर पर इसलिए चली गई थी, मुस्लिम मतदाताओं का रुझान कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ हो गया था।  

यदि 2014 के चुनाव में मिले सपा बसपा प्रत्याशियों को मिले वोटों को जोड़ा जाए तो यह 2,87,798 वोट बैठते हैं। यहां अहम बात यही है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद सहारनपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस की रणनीति क्या रहती है। 
विज्ञापन

भीम आर्मी ने साफ की चुनावी रणनीति

सपा-बसपा का गठबंधन का अनुसूचित जाति - मुस्लिम गठजोड़ को परवान चढ़ाने पर जोर होगा। राजनीतिक लिहाज से सहारनपुर और आसपास के जिलों में भीम आर्मी की अहमियत को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

रविवार को देहरादून रोड स्थित संत रविदास छात्रावास में भीम आर्मी भारत एकता मिशन का कार्यक्रम में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। रविवार को रैली में सभी मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी चुनाव को लेकर क्या रणनीति तय की गई।

यहां उन्होंने कहा कि भीम आर्मी गठबंधन को सपोर्ट करेगी। उन्होंने कहा कि मायावती का नाम नहीं लेंगे क्योंकि वह बुरा मान जाती हैं। चंद्रशेखर के मुताबिक व न तो चुनाव लड़ना चाहते हैं और न ही टिकट चाहते हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें