फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: भाजपा की जीत का मंत्र देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सहारनपुर में होगी बैठक

Fri, 28 Sep 2018 11:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री .योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को सहारनपुर आएंगे। सीएम मेरठ और सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। सीएम के दौरे को लेकर भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है। वहीं, प्रशासन अलर्ट हो गया है। 

विज्ञापन

 
भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 सितंबर को सहारनपुर आएंगे। वह लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर मेरठ और सहारनपुर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश देंगे। बैठक के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। पार्टी ने दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल और अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना बैंक्वेट हाल का चयन किया है।

विज्ञापन

इनमें से एक सभागार शुक्रवार को फाइनल कर लिया जाएगा। क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल गुरुवार की रात सहारनपुर पहुंचकर सीएम के दौरे को लेकर मीटिंग लेंगे। उधर, सीएम को दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ले सकते हैं। इसी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक हुए विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को कितना पहुंचा है। इसको लेकर फाइलें दुरुस्त करने में लगे हैं।  

29 को डिप्टी सीएम आ सकते हैं देवबंद
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पहले 29 सितंबर को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आने की संभावना है। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि अभी डिप्टी सीएम का कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन कार्यक्रम संभावित है। वह देवबंद में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें