खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव से दूसरे वर्ग का युवक एक नवविवाहिता को बहला-फुसलाकर ले गया था। मामला दो संप्रदायों का होने से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामला लव जेहाद का है। जिस कारण आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।
गांव फफूंडा निवासी दूसरे वर्ग के युवक जुल्लू का पड़ोस के ही गांव के एक परिवार में आना जाना था। उसी ने सात माह पहले उस परिवार के युवक का बुलंदशहर निवासी युवती से विवाह कराया था। नवविवाहिता बीती 15 सितंबर को लापता हो गई। इसकी जांच में जुल्लू ही आरोपी निकला। परिजनों ने लव जिहाद का मामला बताते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने विवाहिता को बरामद करने की मांग की थी। इसके बावजूद पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है।
पहलेे भी हो चुके लव जिहाद के मामले
फफूंडा गांव से एक वर्ष पूर्व युवती लापता हो गई थी। इस मामले में भी जुल्लू के परिवार के दो युवक आरोपी पाए गए थे। चार वर्ष पहले भी गांव पीलपीखेड़ा निवासी एक शादीशुदा युवक गांव फफूंडा से युवती को बहला-फसुलाकर ले गया था। नवविवाहिता की इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र के लोगों के पुरानी घटना याद दिला दी। इस घटना को लेकर रोष है। चर्चा है कि फफूंडा गांव के ग्रामीण आरोपी पक्ष के मकानों पर भी हमला कर सकते हैं। हालांकि आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी है।