फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापता किशोर को पुलिस सकुशल मिला

विज्ञापन
मऊखास निवासी कार्तिक जोकि लापता हो गया जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। स्त्रोत:- संवाद
विज्ञापन
मुंडाली। बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में गांव मऊखास से लापता हुए मानसिक रूप से कमजोर कार्तिक उर्फ अमन को पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। इससे परिजन काफी खुश हैं। मुंडाली पुलिस ने बताया कि किशोर गाजियाबाद के दुहाई रैपिड रेल स्टेशन से मिला है। गुमशुदगी की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो किशोर एक ऑटो मे बैठकर मेरठ शहर की तरफ जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने अन्य थानों की पुलिस को सूचना दी। मऊखास निवासी कृष्ण कुमार निवासी मऊखास एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके तीन बच्चों में दो बेटियां और बेटा कार्तिक उर्फ अमन (15) है। कार्तिक जन्म से ही मानसिक रूप से कमजोर है। वह 22 दिसंबर को घर के बाहर खेलने गया था। उसी दौरान लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला तो थाना मुंडाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मऊखास पुलिस चौकी पुलिस ने बताया कि उन्हे दुहाई रैपिड रेल स्टेशन पर कार्तिक के होने की सूचना मिली। कार्तिक की बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें