फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन के खिलाफ पशु क्रूरता की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मेरठ से खतौली की ओर एक वाहन में आठ पशुओं को भूसे की तरह ले जा रहे तीन लोगों पर दौराला पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दौराला पुलिस टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें एक टाटा मैजिक आती दिखाई दी, जिसमें पशुओं को भूसे की तरह भरा गया था। पुलिस को देखकर आरोपी मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी नौशाद भाग निकला। पुलिस ने दो आरोपी रुहासा गांव निवासी जुल्फिकार, लिसाड़ी गेट निवासी आसिफ को पकड़ लिया। टाटा मैजिक से आठ पशुओं को निकाला गया और मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. साक्षी चौहान को बुलाकर उपचार दिलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें