फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लापता प्रशांत का शव जंगल में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
27 दिसंबर को घर से अचानक लापता हो गया था, ताऊ ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव सलाहपुर से एक सप्ताह से लापता प्रशांत (22) का शव रविवार को क्षेत्र के ही गांव बाडम के जंगल में मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
परिजनों के अनुसार प्रशांत पुत्र महिपाल 27 दिसंबर को 2025 को अचानक घर से लापता हो गया था। उसकी तलाश में परिजन रिश्तेदारियों के साथ-साथ गंगनहर क्षेत्र और आसपास के अन्य जिलों में भी भटकते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसके ताऊ जयपाल सिंह ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी। रविवार दोपहर के समय बाडम गांव के किसान जंगल में गन्ना छीलने गए थे। गांव बाडम निवासी किसान बिन्नू पुत्र महेंद्र के ईख के खेत से दुर्गंध आने पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वहां एक शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान प्रशांत के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव के पास कीटनाशक दवाओं के दो पाउच व पानी की बोतल मिली है। इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों के अनुसार प्रशांत अविवाहित था।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें