मेरठ के लिसाड़ीगेट से तीन दिन पहले लापता हुई युवती मंगलवार को अचानक एसएसपी ऑफिस पहुंची जहां उसने पुलिस को बताया कि एक युवक से प्रेम-प्रसंग होने के बाद शादी करने की बात कही। युवती के परिजनों ने एक युवक पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं पुलिस तीन दिन पहले लापता हुई इस युवती को तलाश कर रही थी लेकिन वह खुद ही पुलिस के पास पहुंच गई। एसपी क्राइम ने युवती को पुलिस सुरक्षा देने की बात कही है।
यह मामला लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले थानाक्षेत्र निवासी एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले रिजवान पर अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
यह भी पढ़ें:मेरठ से आरोपी आफताब गिरफ्तार, पहले लड़कियों को करता था अगवा, फिर दुष्कर्म और...
मंगलवार दोपहर उक्त युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और बताया कि उसने रिजवान से शादी कर ली है। वह बालिग है, और अपनी मर्जी से रिजवान के साथ गई थी। इसकी जानकारी लगने पर युवती के परिजन भी एसएसपी ऑफिस पर पहुंच गए।
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बेटी को नाबालिग बताया। वहीं युवती का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ शादी की है। युवती ने अपनी और प्रेमी की जान को परिजनों से खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की।
उधर, एसपी क्राइम राम अर्ज ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में लिसाड़ीगेट थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। प्रेमी जोड़े को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/