फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता कर्मचारी काम पर लौटे, ईओ से माफी मांगी

विज्ञापन
नगर पंचायत हर्रा में ईओ से बात करते मानदेय को लेकर धरने पर बैठक कर्मचारी। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा ईओ व चेयरपर्सन में विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व विधायक के यहां हुई बैठक भी नाकाम रही। चेयरपर्सन 13 सभासदों के साथ कार्यालय पहुंची, लापता कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की और ईओ को भी बुलाया। वहीं, अधिकारियों से मामले की शिकायत की। कार्यालय पहुंची ईओ ने चेयरपर्सन को लिखित जवाब देते हुए उनके व्यवहार की निंदा की और पत्रावली साइन न करने का आरोप लगाया। धरने में शामिल कर्मचारियों ने ईओ से माफी मांगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों के मानदेय को लेकर चेयरपर्सन हुस्नो बेगम व अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार सुबह चेयरपर्सन कार्यालय पहुंची तो वहां कर्मचारी और ईओ नहीं मिलीं। चेयरपर्सन ने अधिशासी अधिकारी के द्वारा कार्यालय से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा और अफसरों से मामले की शिकायत की। ईओ दोपहर बाद कार्यालय पहुंची। चेयरपर्सन व सदस्य वहां से जा चुके थे। ईओ द्वारा हटाए गए कर्मचारियों ने शुक्रवार को लिखित में देते हुए धरना प्रदर्शन करने पर माफी मांग ली। वहीं, ईओ ने चेयरपर्सन के पत्र का लिखित जवाब देते हुए व्यवहार की निंदा की और विकास कार्यों संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर न करने का आरोप लगाया। वहीं, बृहस्पतिवार रात में पूर्व विधायक के यहां हुई दोनों पक्षों की बैठक भी विफल रही।
जरूरी मिटिंग का स्पष्टीकरण चेयरपर्सन देंगी
जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को तीन मीटिंग थीं, जिनकी चेयरपर्सन को पहले से ही जानकारी थी। लेकिन चेयरपर्सन ने जानबूझकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा। इन पत्रों को जवाब वे लिखित में दे रही हैं लेकिन जरूरी मीटिंग में नहीं जाने का स्पष्टीकरण अब चेयरपर्सन को ही अफसरों को देना होगा। - पवित्रा त्रिपाठी, ईओ, हर्रा नगर पंचायत
विज्ञापन

ईओ झूठ बोल रहीं
मैं कार्यालय गई थी। ईओ झूठ बोलने रहीं है, मेरी मेज पर कोई पत्रावली व फाइल नहीं मिली है जबकि नगर में विकास के काम उनकी लापरवाही की वजह से रुके पडे़ हैं। - हुस्नो बेगम, चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें