फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में विशेष प्रार्थना के साथ मिस्सा बलिदान कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक चर्च में नवीना महोत्सव के दौरान सोमवार को विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसमें फादर द्वारा पावन नाम का किस्सा सुनाया गया। उन्होंने प्रभु यीशु का संदेश देते हुए उसे अपने जीवन में उतारने की अपील की। प्रार्थना में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रार्थना में सर्वप्रथम नोरोजी प्रार्थना कराई गई। इसके बाद माला विनती की गई। प्रार्थना में फादर ने पावन नाम का किस्सा सुनाया। बताया कि प्रभु यीशु का नाम सबसे पावन है। प्रभु के निकट आने के लिए संसार में प्रेम फैलाना चाहिए। प्रभु यीशु ने हमें प्रेम का संदेश देने के लिए बहुत कष्ट सहे थे। फादर ने प्रभु यीशु का संदेश सुनाते हुए सभी श्रद्धालुओं को उसे अपने जीवन में उतारने की अपील की। अंत में मिस्सा बलिदान किया गया। प्रार्थना में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें