फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बदमाशों ने महिला से चेन लूटी, 200 मीटर तक घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- लुटेरों की बाइक गड्ढे में गिरी, छोड़कर मौके से भागे
विज्ञापन

- नौचंदी क्षेत्र में रतन कुंज कॉलोनी में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार शाम सरेराह रतन कुंज कॉलोनी निवासी चांदनी श्रीवास्तव से चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने बाइक नहीं रोकी और महिला को करीब 200 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। भीड़ को पीछा करते देख बदमाश रंगोली मंडप की ओर भागे। इस दौरान उनकी बाइक गड्ढे में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। पीड़िता बिजली विभाग के अधिकारी की पत्नी बताई गई है।
रतन कुंज निवासी चांदनी श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम टहलने के लिए घर से निकली थीं। वह गढ़ रोड से होते हुए सेक्टर-6 स्कूल की तरफ जा रही थीं। एक बैंक के पास पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से चेन खींचने लगे। खींचतान के दौरान चांदनी बदमाशों की बाइक से टकराकर सड़क पर गिर गईं। इसके बाद भी बदमाशों ने बाइक नहीं रोकी और उन्हें सड़क पर घसीटते हुए 200 मीटर तक ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता लगातार शोर मचाती रहीं। सड़क पर घिसटने से उनके शरीर में कई जगह चोटें आईं। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। भीड़ को पीछे आते देख बदमाशों रंगोली मंडप की ओर भागने लगे। बदमाशों की बाइक रंगोली मंडप के पास सड़क पर हुए गड्ढे में गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए।
सूचना पर पहुंची नौचंदी पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि बदमाशों की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। बाइक नंबर के आधार पर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-कैमरों में कैद हुए संदिग्ध
पीड़िता ने घटना के बाद डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस बाइक और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें