फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दरोगा की पत्नी से लूटः कनपटी पर तमंचा लगाकर टेंपो में बैठाया, फिर की वारदात

Fri, 05 Mar 2021 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- एटा से लौटी थी पत्नी, सोहराब गेट पर कर रही थी टेंपो का इंतजार
- महिला की तहरीर पर नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथियारों से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े दरोगा की पत्नी से लूटपाट कर ली। बदमाशों ने महिला को टेंपो में बैठाकर गन पॉइंट पर लिया। इसके बाद नकदी और जेवरात लूटकर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मूल रूप से एटा निवासी वीरपाल सिंह यूपी पुलिस में दरोगा हैं। उनकी मथुरा में तैनाती है। उन्होंने मकान टीपी नगर लल्लापुरा नई बस्ती स्थित सिद्धार्थपुरम में बनाया हुआ है। यहां पर दरोगा का परिवार रहता है। दरोगा और उसकी पत्नी सोनम रानी एटा में गए थे। बृहस्पतिवार को दरोगा ने पत्नी को रोडवेज बस में मेरठ के लिए बैठा दिया। सोनम शाम 7:00 बजे सोहराब डिपो मेरठ में बस से उतरी। टीपी नगर घर पर जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान एक टेंपो वहां आया। इसमें बुर्का पहने दो महिला और दो युवक सवार थे। टेंपो चालक ने दरोगा की पत्नी को टीपी नगर तक छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया था। आरोप कि कुछ दूर चलते ही टेंपो में सवार एक महिला ने सोनम की कोख पर चाकू लगाया और दूसरी महिला ने कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद टेंपो में बैठे दोनों बदमाशों ने महिला से बैग छीन लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने बैग से 26 हजार रुपये और जेवरात निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने महिला को हापुड़ अड्डे के पास छोड़ दिया। धमकी दी कि शोर मचाया या किसी से कहा तो गोली मार देंगे। बाद में महिला दूसरे टेंपो से घर पर पहुंची। फिर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। महिला ने अपने पति वीरपाल सिंह को भी इस घटना के बारे में बताया। शुक्रवार को महिला ने नौचंदी थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

दरोगा की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। बदमाशों की तलाश जारी है। सोहराब डिपो के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है। इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन

देवेश सिंह, सीओ सिविल लाइन 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें