फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने छात्र और दंपती से मोबाइल लूटे

विज्ञापन
परतापुर में बदमाशों का आतंक छात्र और दंपत्ति से गन पॉइंट पर मोबाइल लूटे - फोटो : CITY
विज्ञापन
बदमाशों ने छात्र और दंपती से मोबाइल लूटे
विज्ञापन

परतापुर। थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार सुबह से दोपहर तक जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने दो अलग-अलग वारदातों में छात्र एवं दंपती से मोबाइल लूट लिये।
पूठा रेलवे फाटक के समीप रहने वाला निखिल दीवान इंस्टीट्यूट में बीसीए का छात्र है। वह शनिवार को मॉर्निंग वॉक से लौट रहा था। इसी दौरान रिठानी पीर के निकट पीछे से सफेद रंग की बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे की बट मारकर मोबाइल लूट लिया। घायल छात्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नेक गांव निवासी रूपेश जानी थाने के निकट प्रोविजन स्टोर चलाता है। वह दोपहर में पत्नी पूजा और दो वर्षीय बच्ची के साथ मोदीनगर निवासी अपनी बहन मानसी के घर से लौट रहा था। इसी दौरान काजमाबाद गून के निकट लाल रंग की बाइक पर आए दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर दंपती के मोबाइल लूट लिये। बदमाशों ने पूजा के गहने लूटने की कोशिश की परंतु ग्रामीणों को देख आता चेन पर झपट्टा मारकर फरार हो गए। हालांकि चेन टूटकर वहीं गिर गई। पीड़ित दंपती ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणी त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। मामले दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें