फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बदमाशों ने ई-रिक्शा व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नानू-सरधना मार्ग पर सवारी लेकर जा रहे ई-रिक्शा चालक को गांव मंढियाई के पास दो बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश उसकी जेब से नकदी व ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। होश में आने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कमरानवाबान निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र अनीस ई-रिक्शा चलाता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सोमवार को कस्बा की बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास सवारी ई-रिक्शा में आकर बैठ गई। सवारी ने बताया कि वह टेंट का काम करता है और गद्दे लेकर मेरठ-करनाल हाईवे पर पोहल्ली गांव में जाएगा। बाद में तहसील रोड से सरधना-नानू रोड पर चलने लगा तो एक और व्यक्ति ई-रिक्शा में बैठ गया। ई-रिक्शा चालक दोनों युवकों को लेकर नानू की तरफ जा रहा था। जब वह मंढियाई गांव के पास पहुंचा तो दोनों सवारियों ने ई-रिक्शा को रुकवाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। कुछ देर बाद ई-रिक्शा चालक बेहोश हो गया।
बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को पेड़ के नीचे बैठाया और 800 रुपये उसकी जेब से निकालकर व ई-रिक्शा लेकर भाग गए। कई घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा कि वह पेड़ के नीचे लेटा हुआ है। उसने किसी तरह परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें