फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने एटीएम तोड़ा, नकदी निकालने में रहे असफल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने एटीएम तोड़ा, नकदी निकालने में रहे असफल
विज्ञापन

मवाना। बस स्टैंड पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को शुक्रवार रात बदमाशों ने तोड़कर नकदी लूटने का प्रयास किया। लेकिन मशीन तोड़ने में सफल नहीं हो सके। जिस कारण नकदी जाने से बच गई। बदमाशों ने पास में ही चिकित्सक की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सूचना दी।
मिल रोड पर बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम है। शुक्रवार रात बदमाशों ने एटीएम बूथ का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला तोड़ने में असफल रहने पर बदमाशों ने छत पर पड़ी सीमेंट की चादर को तोड़ा तथा अंदर प्रवेश कर एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बदमाशों ने मशीन के आगे के हिस्से को तोड़कर अलग कर दिया। लेकिन मशीन में रखी नकदी तक पहुंचने में नाकाम रहे। जिस कारण नकदी जाने से बच गई। असफल बदमाशों ने बराबर में स्थित डॉ. आशीष के केयर एंड क्योर फिजियोथेरेपी सेंटर का गल्ला तोड़ लिया, लेकिन उसमें कुछ हाथ नहीं लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

नहीं था कोई सुरक्षा इंतजाम
सुरक्षा के नाम पर एटीएम में कुछ नहीं था। जिस स्थान पर एटीएम लगाया गया है, उसकी पक्की छत तक नहीं थी। छत के नाम पर सीमेंट की चादरें थी। जिन्हें बदमाश आसानी से तोड़ने में कामयाब हो गए। एटीएम के अंदर और बाहर कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। यही नहीं बूथ को दो हिस्सोें में करने के लिए दीवार के स्थान पर प्लाई का इस्तेमाल किया हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें