फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में युवक संग मिली युवती, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। युवती ने परिजनों को मामला बताया और फिर थाने आकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

लालकुर्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का इसी क्षेत्र में रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिजनों से छिपकर मिलते थे। रविवार को परिजनों को सूचना मिली कि युवती फिर अपने प्रेमी से मिलने पहुंची है। वह युवक के घर पहुंच गये। मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब युवती के परिजनों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। लोगों की भीड़ जमा होते देख कुछ लोगों ने दोनों पक्षों से बात की। इस दौरान युवक के परिजनों ने युवती से शादी का भरोसा दिलाया। परिजन युवती को लेकर घर आ गये। बताया गया है कि जब युवती के परिजनों ने दोबारा युवक की मां से संपर्क किया तो उन्होंने बिरादरी का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बखेड़ा खड़ा हो गया। युवती के परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गये और युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें