फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिग का अपहरण, परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने घर के सामने रहने वाले युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने जल्द बरामदगी की का आश्वासन दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने तहरीर में बताया कि ब्रह्मपुरी निवासी एक किशोरी सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। आरोप लगाया कि उनके घर के सामने रहने वाले अभिषेक ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है वह उसके साथ अनहोनी कर सकता है। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए थाने में हंगामा कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद करने का आश्वासन दिया जिसके बाद वे शांत हुए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि ब्रह्मपुरी पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। दोनों की लोकेशन भी निकाली जा रही है। आरोपी युवक एक कंपनी में सेल्समैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें