फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंडप में चल रहा था 15 नाबालिग लड़कियों का निकाह, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़

Thu, 28 Jul 2022 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर में एक मैरिज होम में नाबालिग लड़कियों के निकाह का मामला सामने आया है। एक कॉलर ने 1098 पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार्रवाई की है। लड़कियों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
मंडप में हो रहा था निकाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर में बिजली बंबा बाईपास पर एक मैरिज होम में नाबालिग लड़कियों की निकाह कराने का मामला सामने आया है। सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर 15 लड़कियों की शादी कराई जा रही थी। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां नाबालिग हैं। जिनकी चुपचाप शादी कराई जा रही है। मौके पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम ने शादी को रुकवाया और लड़कियों के कागजातों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को एक युवक ने एटलस मैरिज होम में नाबालिक बच्चियों की शादी की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी। कॉलर की सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम परतापुर पुलिस के एटलस विवाह मंडप में पहुंची। जहां मुस्लिम मलिक एकता समिति नामक संस्था द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में 15 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराने की तैयारी हो रही थी।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में मानव तस्करी का खुलासा, कई आरोपी गिरफ्तार, बिहार से लाए गए थे 25 नाबालिग मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को फोन करने वाले व्यक्ति की सूचना पर जैसे ही परतापुर थाना और एंट्री ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं चाइल्ड लाइन की टीम एटलस विवाह मंडप पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। शादी करने वाले जोड़ों के साथ उनके परिजन भी परेशान हो गए कि अचानक क्या हो गया।

बताया गया कि टीम को मौके पर वे लड़कियां और लड़के मिले जिनकी शादी होनी थी। टीम ने मौके पर मिली लड़कियों से पूछताछ शुरू कर दी।

चाइल्ड लाइन टीम के लीडर मनमोहन ने बताया कि जिन लड़कियों की शादी हो रही है वे 18 साल से कम उम्र की बताई गई हैं। इन लड़कियों के डॉक्यूमेंट चेक किए जा रहे हैं। जो भी लड़की नाबालिग निकलती है तो उसकी शादी कराने वालों पर मुकदमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें