फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि किशोरी से तीन माह तक सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी भेजा जेल

Mon, 03 Jun 2019 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में मंदबुद्धि किशोरी से लगातार तीन माह तक गैंगरेप करने के बाद एक सप्ताह पहले परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई। जिसमें शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बिजली बंबा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के अनुसार उसकी 13 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। पड़ोस में आमिर पुत्र फौजी व सत्तारी नामक महिला रहते हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब तीन माह पहले सत्तारी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गई थी। 

बाजार से चप्पल खरीदने के बाद वह उसकी बेटी को बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में रसूलनगर में मदरसे वाली गली में पुराने फ्रिज बेचने वाली दुकान के बेसमेंट में छोड़कर चली आई थी। वहां दुकानदार ने तमंचा दिखाकर उससे दुष्कर्म किया था। इसके बाद सत्तारी किशोरी को घर छोड़ गई। आरोप है कि सत्तारी उसे कई बार वहां लेकर गई। उसके पड़ोसी आमिर ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले बेटी को उल्टी होने लगी। तबियत बिगड़ने पर उसे चिकित्सक को दिखाया। उसने किशोरी को गर्भवती बताया। उसने पूछताछ के दौरान जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि तमंचे के बल पर आरोपियों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया था। 

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सत्तारी के बेटे आसिफ, मोनू व बब्बू अपराधी किस्म के हैं। पीड़ित को इन लोगों से खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी के कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें शनिवार को एसएसपी के आदेश पर खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी आरिफ निवासी पसौंडा गाजियाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें