कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री को मुख्य पुजारी ने पुरा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कराया।
रविवार की सुबह यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पुरा गांव स्थित ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने पूजा-अर्चना कर उन्हें भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कराया। इस दौरान उनके साथ विधायक नंद किशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष सुरजपाल गुर्जर सहित भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।