फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री को देख व्यापारियों ने गिराए दुकानों के शटर, फल मंडी में पकड़ी टैक्स चोरी

Tue, 01 May 2018 01:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फल मंडी में निरक्षण करती राज्यमंत्री स्वाति सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित गल्ला, फल और सब्जी मंडी में प्रदेश की कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फल मंडी में टैक्स चोरी पकड़ी तो गल्ला मंडी के व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। जब तक वह मंडी में रहीं व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। इस पर मंत्री ने मंडी के उपनिदेशक को टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों को चिन्हित कर उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


नवीन कृषि उत्पादन मंडी में निरीक्षण के दौरान मंत्री इरफान फ्रूट कंपनी पर पहुंची। एसटीडी के लिए आरक्षित दुकान में उन्हें फल का कारोबार होता मिला। साथ ही कारोबारी के पास 6 आर और 9 आर की रसीदें भी नहीं मिलीं, जो कि सीधे टैक्स चोरी को दर्शाती थीं। मंत्री ने उपनिदेशक मंडी को ऐसे मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में कुछ व्यापारियों के लाइसेंस किराए पर चलते मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडी में कोई व्यापारी नियम विरुद्ध कार्य नहीं करेगा। 

अवैध अतिक्रमण पर लगाई फटकार 
मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मंडी में अवैध अतिक्रमण, नालियों में भरी गंदगी, टूटी सड़क और पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जताई। मंडी परिसर में बंद पड़ी प्रयोगशाला ईकाई को खुलवाने के निर्देश दिए। अव्यवस्थाओं पर मंडी सचिव को फटकार लगाई। उन्होंने दुकानदारों द्वारा सफाई पर ध्यान न देने पर अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। वहीं मंडी परिसर में बनाई जा रही सीसी रोड की गुणवत्ता खराब मिलने पर डिप्टी डायरेक्टर निर्माण प्रवीन कुमार को सस्पेंड करने की चेतावनी दी। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लेदार ने उठाई पानी की समस्या

फल मंडी में निरक्षण करने पहुंची राज्यमंत्री स्वाति सिंह - फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री स्वाति सिंह के सामने सब्जी मंडी में एक पल्लेदार ने पीने के पानी की समस्या उठा दी। इस पर मंत्री ने शीघ्र पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मंत्री के आगे बढ़ते ही मंडी समिति सचिव ने पल्लेदार का नाम पता पूछना शुरू कर दिया।

निरीक्षण में रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक मंडी पुष्पराज, उपनिदेशक निर्माण प्रवीण कुमार, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, सचिव नरेन्द्र सिंह, सहित भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नन्दन गर्ग, आशीष प्रताप, आलोक सिसौदिया आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें