राज्यमंत्री ने किया अर्हं शरणम ट्रस्ट का शुभारंभ
हस्तिनापुर। अर्हं दर्शनम केंद्र के शिलान्यास के बाद शुक्रवार को प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने अर्हं शरणम ट्रस्ट का शुभारंभ किया।
बृहस्पतिवार को प्रणम्य सागर महाराज के सानिध्य में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष अनुज राठी, मुखिया गुर्जर, जंबूद्वीप के अध्यक्ष रविंद्र कीर्ति स्वामी ने संयुक्त रूप से अर्हं दर्शनम केंद्र का शिलान्यास किया था। शुक्रवार सुबह अर्हं दर्शनम केंद्र पर कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। केंद्र में ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे। ट्रस्ट के मनोज जैन ने बताया कि अर्हं दर्शनम केंद्र मुनि 108 प्रणम्य सागर महाराज द्वारा त्यागी वर्ति श्राविकाओं के लिए साधना और अध्ययन के उद्देश्य से तैयार कराया जा रहा है। यहां पर साधकों के रहने-खाने आदि सभी जरूरतों की निशुल्क सुविधा होगी। कार्यक्रम में जैन समाज के प्रवीण जैन, अमित जैन, मनोज जैन, राजेश जैन, अतुल जैन, शरद कासलीवाल एवं प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर के प्रबंधक मुकेश जैन, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी सदस्य अल्पसंख्यक आयोग भी मौजूद रहे।