गिरिराज ने कहा कि फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने तक उस पर आठ लेन की आबादी आ जाती है। गांव में स्कूल दो कमरों का पास होता है और उसके बनने तक चार कमरे की आबादी हो जाती है।
उन्होंने कहा कि देश का सबसे ज्यादा नुकसान इन राजनेताओं ने ही किया है। मुगलों ने हिंदुओं को जातियों में बांट दिया और अंग्रेजों ने इसे और तोड़ा। 1962 में पहले चुनाव में मुसलमान के रूप में केवल मुसलमान खड़ा हुआ और हिंदुओं में जातियां खड़ी हुईं। अगर आने वाले पांच साल में भी जनसंख्या रोकने को कानून नहीं बना तो यह आखिरी स्टेज का कैंसर होगा। उस कैंसर से कोई नहीं बच सकता। बिजनौर वाले भी नहीं संभल सकेंगे। राजनेताओं के चंगुल से नहीं छूटे तो कोई बचाने वाला नहीं होगा।
गिरिराज ने कहा कि मुसलमान बच्चों को बढ़ा रहे हैं। सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। मेघालय के जज ने कहा कि अगर दुनिया के जितने हिंदु हैं उन्हें वहां से भगाया जाता तो उनको स्थान भारत में मिलेगा। कुलदीप शर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में संजीव बंसल, ममता सहगल, चंद्रशेखर गर्ग, कपिल चौधरी, राजेश सैनी, डॉ. एमपी सिंह, विवेक कर्णवाल, आदित्य बंसल, वीरेंद्र राजपूत, अंकुश गुप्ता, प्रवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/