फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- वृक्षों में देवताओं का वास, इनके संरक्षण की भी उठाएं जिम्मेदारी, DFO को दी बधाई

Sat, 22 Jul 2023 03:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पौधों में देवताओं का वास होता है, हमें इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने डीएफओ को भी बधाई दी।
विज्ञापन
मंत्री धर्मपाल सिंह ने पौधरोपन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने वटवृक्ष पौधा लगाकर किया। उन्होंने पौधरोपण से पूर्व पूजा-अर्चना की। इस दौरान दौराला के मछरी गांव में दो हेक्टेयर जमीन पर करीब एक हजार पौधे रोपे गए।

विज्ञापन


वहीं, इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पौधों में देवताओं का वास होता है, हमें इनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं और इस पर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 35 करोड़ पौधे लगाकर धरती का श्रृंगार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पौधों के कारण ही बरसात होती है और जहां बरसात है, वहां भगवान शिव है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पौधा लगाए, वह उसका संरक्षण भी अवश्य करें। बच्चे भी पौधा लगाए तो उसे पानी जरूर दें। उन्होंने वन विभाग की ओर से सर्वधर्म वाटिका और बाल वाटिका लगाए जाने के कार्य पर डीएफओ को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि गौशाला में पीपल, बरगद, पाखड़, जामुन, गूलर के पौधे लगाए और ट्री गार्ड के साथ लगाए, जिससे उनकी रक्षा हो सके। पेड़ पौधे ही आपदा के दौरान हमारा साथ देते हैं, कोरोना काल में भी लोग बरगद के पेड़ के नीचे लेटा करते थे, जिससे ऑक्सीजन मिल सके। पौधों के साथ प्रेम करें जो लोग पौधों के साथ रहते हैं वह स्वस्थ होते है। इसलिए अगर एक पेड़ काटे तो दस पौधे लगाएं।

यह भी पढ़ें: UP: सीएम योगी बोले- जल्द गठित होगा शुकतीर्थ विकास परिषद, 'पिछलों सरकारों में चोरी होते थे किसानों के इंजन'
विज्ञापन

उन्होंने सभी को तुलसी का पौधा जरूर लगाने के लिए कहा और बच्चों को पेड़ों की तरह अपना जीवन चलाने के लिए कहा। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि वन महोत्सव के तहत इस बार मेरठ में 28 लाख पौधे रोपे जाने हैं, जिसमें 15 प्रतिशत पौधे शनिवार को रोपे जाने है।

यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा टला: नदी की उफनती धारा में फंसी थी रोडवेज बस, JCB से सुरक्षित निकाले गए 70 यात्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें