फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत 

Sun, 28 Jan 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरधना-करनाल हाइवे पर बाइक सवार एक युवक को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अरविंद कुमार (28) पुत्र दाताराम निवासी गांव नंगलाताशी सोफा कारीगर था। शनिवार सुबह वह बाइक से शहर जा रहा था। हाइवे स्थित एक कोल्ड स्टोर के सामने पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि अरविंद ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। सिर में गंभीर चोट लगना मौत का कारण बताया गया। अगर हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच जाती। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। उधर, अरविंद की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अरविंद की पत्नी सुषमा व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें