फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तंबाकू निषेध दिवस पर आज होगी मिनी मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तंबाकू का प्रयोग बेहद नुकसानदायक है। इससे बचाव और जागरूकता के लिए रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को छीपी टैंक स्थित मेरठ कैंसर अस्पताल में हुई पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ सर्जन डॉ. उमंग मित्थल ने यह जानकारी दीं। उन्होंने बताया कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय, गुरुदेव डिफेंस स्कूल, आशीष पैथोलॉजी लैब, आईआईएमटी एकेडमी की ओर से मवाना रोड स्थित वाई जंक्शन मिलिट्री फार्म से सुबह पांच बजे शुरू होगी। इसमें उम्र की श्रेणियों के हिसाब से प्रतिभागियों को छोड़ा जाएगा। यह दौड़ भगत लाइंस, गंगानगर पुलिस चौकी, डिफेंस कॉलोनी के सामने, डिवाइडर रोड होते हुए आईआईएमटी पर संपन्न होगी। दौड़ के बाद तंबाकू कैसे छोड़ें, छोड़ चुके लोगों के अनुभव आदि पर चर्चा होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें