फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दोस्त से मिलने रुका दूधिया, चोर ले उड़ा बाइक, सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। मटौर गांव निवासी देवेंद्र चौहान उर्फ नूनी की शुक्रवार देर रात बाइक चोरी हो गई। देवेंद्र दूध का कारोबार करते हैं। शुक्रवार रात को दूध बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में दौराला थाने से आगे उन्होंने अपने दोस्त नितिन से मिलने के लिए बाइक सर्विस रोड पर खड़ी कर दी और कुछ देर के लिए उसके पास चले गए। इसी दौरान मौका पाकर एक चोर बाइक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर दौराला थाना पुलिस मौके पर आई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोर बाइक मटौर की ओर ले जाता दिखा और बाद में वापस आता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें