फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिलावट के शक में दूध-पनीर कराया नष्ट, सरसों का तेल किया सीज

विज्ञापन
सदर क्षेत्र में कार्रवाई करती एफएसडीए की टीम
विज्ञापन
मेरठ। होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषिधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बृहस्पतिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। मिलावट के शक में दूध-पनीर नष्ट कराया और बेसन व सरसों के तेल को सीज किया। 27 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि सदर क्षेत्र के रोहटा, जानी खुर्द और सरधना से खोया, मिश्रित दूध, बेसन, मूंगफली दाने की नमकीन, रिफाइंड सोयाबीन तेल, मिक्सड मिल्क, बेसन का लड्डू, सूजी, बूंदी के लड्डू और पनीर के नमूने लिए। 200 लीटर सप्रेटा दूध और 150 किलो पनीर नष्ट कराया।
मवाना क्षेत्र से खोया के तीन नमूने लिए और चिप्स के दो नमूने लिए। 120 किलो खोया नष्ट कराया। उन्होंने बताया कि शास्त्रीनगर से टोफू के तीन, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, मैदा और बेसन के नमूने लिए, 103 किलो बेसन सीज किया। सरधना से 145 लीटर सरसों का तेल सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें