फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बी. चन्द्रकला पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, दी तहरीर, जानिए क्या है मामला

Sat, 31 Dec 2016 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
डीएम बी. चन्द्रकला
विज्ञापन
जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने बृहस्पतिवार को जसवंत शुगर मिल लिमिटेड के निदेशक के अधिवक्ता पुत्र को पुलिस बुलाकर अपने ऑफिस से गिरफ्तार करा दिया। शाम को अधिवक्ताओं ने थाना सिविल लाइन पर हंगामा किया, तो एडीएम वित्त एवं राजस्व के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें सुपुर्दगी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


मलियाना स्थित जसवंत शुगर मिल लिमिटेड काफी समय पहले बंद हो चुकी है। जसवंत शुगर मिल अलग-अलग कंपनियों का समूह था। साकेत निवासी वकील चंद जैन शुगर मिल में डायरेक्टर हैं। वर्ष-1984 में सरकार ने शुगर यूनिट की 16 हजार वर्ग गज जमीन अधिग्रहीत कर ली थी। इसके बाद चीनी मिल के जीएम को रिसीवर पद से हटा दिया गया था। 16 हजार वर्ग गज जमीन पर विवाद को लेकर 1992 में तत्कालीन डीएम तुलसी गौड़ ने इस जमीन को नीलाम कर दिया था। इसके बाद मिल की तरफ से डायरेक्टर वकील चंद जैन के अधिवक्ता बेटे शरद जैन वर्ष-1999 में हाईकोर्ट चले गए थे।

वर्ष-2001 में शरद हाईकोर्ट से जीत गये। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया रद्द करने का आदेश दिया गया। इस आदेश के खिलाफ सरकार वर्ष-2003 में सुप्रीम कोर्ट चली गई। 30 जून 2014 को सरकार की रिट को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। साथ ही नीलामी में जमीन खरीदने वाले को 6 प्रतिशत ब्याज दर से धनराशि देने के लिए कहा। मामला अभी भी कोर्ट में है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एडवोकेट शरद जैन वेदव्यासपुरी में एमडीए से एक जमीन के विवाद में शिकायती पत्र लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे थे। आरोप है कि डीएम शरद पर भड़क गईं और कोर्ट का हवाला देकर कहा कि मैं बताऊंगी कि जेल कैसे जाया जाता है। इसके बाद डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व और सिविल लाइन इंस्पेक्टर विजय कुमार को बुलाकर शरद जैन को गिरफ्तार कराकर थाने भिजवा दिया।

 

थाने पर वकीलों की नारेबाजी

सिविल लाइन थाने पहुंचे अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
उधर, अधिवक्ता की गिरफ्तारी की सूचना पर सिविल लाइन थाने पहुंचे वकीलों ने अधिवक्ता अमित दीक्षित के नेतृत्व में हंगामा कर नारेबाजी की। काफी हंगामे के बाद शाम को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कहा कि जब भी शरद जैन को बुलाया जाएगा, उन्हें आना होगा। इसके बाद पुलिस ने अधिवक्ता अमित दीक्षित, दशमीत सिंह और अजित बैसला की सुपुर्दगी में शरद जैन को छोड़ दिया। इस दौरान अधिवक्ता राजीव शर्मा, अवकाश जैन, केपी यादव, कर्मवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

डीएम के खिलाफ तहरीर
अधिवक्ता शरद जैन ने थाना सिविल लाइन पर डीएम बी. चंद्रकला के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि शरद अधिवक्ता कार्य से डीएम ऑफिस गए थे। जहां डीएम ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए बिना किसी अपराध के थाना सिविल लाइन भेज दिया। जहां उन्हें अवैध हिरासत में रखा गया। अधिवक्ता अमित दीक्षित ने आरोप लगाया कि डीएम ने तथ्यों की जानकारी के बिना यह गिरफ्तारी कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें