फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आधी रात डॉक्टर के घर डकैती का प्रयास, मरीज बनकर गए थे बदमाश

Thu, 14 Nov 2019 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डकैती के प्रयास के बाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव में बदमाशों ने आधी रात को एक डॉक्टर के घर को निशाना बनाते हुए डकैती का प्रयास किया। विरोध होने पर बदमाश डॉक्टर को गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चिकित्सक को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर के हाथ में गोली लगना बताया गया है। 
विज्ञापन


ग्राम महलका निवासी डॉ. मूलचंद सैनी का मेन रोड पर ही घर है, जिसमें उन्होंने क्लीनिक भी खोला हुआ है। देर रात करीब 12:30 बजे चार से पांच लोग उनके घर पहुंचे। इन लोगों ने शटर बजाया। आवाज सुनकर अंदर मौजूद डाक्टर के सहायक मोनू ने उनके बारे में पूछा। सभी ने बताया कि वह ग्राम मनहोरी से आये हैं और उनके मरीज की तबियत काफी खराब है। 

मोनू ने सीधे स्वभाव बाहर से शटर खोलने के लिए कहा। बताया जाता है कि शटर खुलते ही पांचों अंदर आ गये। इससे पहले कि मोनू कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने पिस्टल तान दी। वह मोनू को कमरे में ले जाने लगे। तभी डाक्टर मूलचंद सैनी भी बाहर निकल आये। उन्होंने बदमाशों का विरोध जता दिया। बदमाशों ने पहले एक के बाद एक दो हवाई फायर किये। 
विज्ञापन


लेकिन जब डाक्टर और उनका सहायक उनसे भिड़ गया तो बदमाश ने डॉक्टर की ओर पिस्टल तानकर फायर कर दिया। गोली डाक्टर के हाथ में लगी। तभी बदमाश बाहर की ओर भाग खड़े हुए। बदमाशों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

फलावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सक को जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि बदमाश बाइक से आये थे। बचने के लिए उन्होंने अपनी बाइक गली के बाहर ही खड़ी की थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें