फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रांसफार्मर में आग से आधी रात बिजली गुल

Fri, 17 Mar 2023 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के खत्ता रोड शिव मंदिर के सामने बृहस्पतिवार देररात ट्रांसफार्मर में आग लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। तीस हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में करीब बारह बजे आग लगी। लोगों ने बिजली विभाग को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। दमकल की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आधा घंटे में आग पर काबू पाया। ट्रांफार्मर फुंकने से रशीद नगर, तारापुरी, इंदिरा नगर आदि क्षेत्रों की बिजली चली गई।
आग बुझने के बाद ब्रह्मपुरी में लोग बिजलीघर पहुंचे और लाइन शुरू करने के लिए कहा। कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह लाइट ठीक करने की बात कही। इस पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। बिजली नहीं आने से लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें