फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आधी रात में अचानक दिल्ली रोड बंद करने पर लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड को बृहस्पतिवार रात 12:00 बजे अचानक बंद करने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे पहले कि मामला तूल पकड़ता परतापुर, टीपीनगर और ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों का आरोप है कि बिना सूचना के दिल्ली रोड पूरी तरह से बंद करना गलत है। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। शुक्रवार और शनिवार को भी दिल्ली रोड रात 12:00 से सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेगा। बताया कि अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु (मेवला फ्लाई ओवर) पर रैपिड रेल के गर्डर रखने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर रैपिड रेल का निर्माण चल रहा है। अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु पर रैपिड रेल के गर्डर रखने का कार्य चलने के कारण दिल्ली रोड दो बार पहले भी बंद किया गया है। लेकिन बंद करने की सूचना रैपिड रेल के अधिकारियों और एसपी ट्रैफिक द्वारा पहले से जारी की जाती है। ताकि दिल्ली रोड के बंद होने की जानकारी समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन मिल जाए। बृहस्पतिवार की रात बिना सूचना रैपिड रेल के अधिकारियों ने दिल्ली रोड पूरी तरह से बंद कर दिया।
अबकी बार ट्रैफिक को दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल व दूसरी तरफ फुटबाल चौराहे से डायवर्जन करने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग भी नहीं की थी। अचानक रात में 12:00 बजे रैपिड रेल का काम करने वाले कर्मचारियों ने दिल्ली रोड बंद करने के लिए अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु से पहले बैरियर लगा दिए। इसके चलते दिल्ली की तरफ से सभी वाहन रुक गए। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली चुंगी पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। बताया गया कि अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु पर रैपिड रेल के गर्डर रखे जाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

अचानक दिल्ली रोड बंद करने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। तुरंत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को शांत किया और आश्वासन दिया कि अगली बार पहले से सूचना दी जाएगी। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि तीन दिन काम चलेगा। शुक्रवार और शनिवार रात भी 12:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक दिल्ली रोड बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें