फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मामूली विवाद में अधेड़ को जबरन जंगल ले जाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के राजपुर मोमन गांव में ईख बंधाई के पैसों को लेकर चल रहे विवाद में एक अधेड़ को तौर पर जबरन जंगल ले जाकर लाठी-डंडों से पीट दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजपुर मोमन निवासी राजकुमार पुत्र राम सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बताया गया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका ईख बंधाई के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपी राजकुमार को जबरन अपने साथ जंगल में ले गए। वहां आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान राजकुमार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें