फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतने में म्हारी छोरी क्या छोरों से कम हैं, ये रहा रिकॉर्ड

Wed, 15 Nov 2017 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पदक
विज्ञापन
मेरठ। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में पढ़ाई और पदक जीतने में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। इस दिशा में म्हारी छोरी (सीसीएसयू की छात्राएं) भी छोरों से कम नहीं है। उच्च शिक्षा और पदक जीतने में वह लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं। पदक में तो लड़के आसपास भी नहीं हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : सफलता पचाने का गुर सचिन से सीख गए भुवी, ये रही कुछ खास बातें

कुलाधिपति ने दीक्षांत समारोह से पहले सीसीएसयू से डिग्री और पदक पाने वालों में छात्र-छात्राओं की संख्या पूछी थी। जिस भी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होता है कुलाधिपति छात्र-छात्राओं के अनुपात और प्रदर्शन का जिक्र जरूर करते हैं। सीसीएसयू में 17 नवंबर को होने जा रहे दीक्षांत में वह लड़कियों के दबदबे की बात कहेंगे।  राजभवन ने सीसीएसयू से दीक्षांत के अवसर पर दी जानी वाली डिग्री और पदकों की जानकारी मांगी थी। इसमें खासतौर पर लड़के और लड़कियों की संख्या के बारे में पूछा था। डिग्री के बात करें तो दीक्षांत के अवसर पर पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी की डिग्री हासिल करने वालों में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक है। ग्रेजुएशन में लड़कों की संख्या अधिक है। पदक पाने में तो लड़के आसपास भी नहीं है। दीक्षांत में कैंपस के छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाती है। पदक में कॉलेज और विवि कैंपस दोनों जगह के छात्र शामिल रहते हैं। राजभवन को भेजी जानकारी मुताबिक 102 स्वर्ण पदक लड़कियों को मिलेंगे। जबकि लड़कों के हिस्से में 39 स्वर्ण पदक आ रहे हैं। हालांकि संशोधन होने के बाद पदकों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ है, लेकिन फर्क करीब उतना ही है। 
विज्ञापन


दीक्षांत में अवार्ड होने वाली डिग्री  
डिग्री                       महिला           पुरुष         कुल       
ग्रेजुएशन                    70              288        358
पोस्ट ग्रेजुएशन             304            263        567
पीएचडी                    39               28        67

दीक्षांत में मिलने वाले स्वर्ण पदक
पदक                   महिला        पुरुष
स्वर्ण पदक             102         38
(नोट: पदक और विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र की संख्या में संशोधन हुआ है। बाद में कुछ संख्या बढ़ी है।)

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें