मेरठ। शहीद मातादीन वाल्मीकि चेतना मंच ने सांसद अरुण गोविल को ज्ञापन सौंपा। इसमें शहीद मातादीन वाल्मीकि के सम्मान में हापुड़ अड्डे पर सौंदर्यीकरण और शौर्य गाथा शिलालेख एवं शहीद स्मारक संग्रहालय में वीर हवलदार मातादीन वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापना की मांग की गई। इसके अलावा मेरठ मेट्रो स्टेशन के नाम मातादीन वाल्मीकि के नाम पर करने की मांग भी की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद चंदोला, महामंत्री संजय नजराना, कैलाश चंदोला, विशाल बालूजा, दीपक मनोठिया, संदीप पिवाल, मनोज सिंघानिया, मनोज चंदोला रहे। ब्यूरो