प्रवासी भारती सम्मेलन में बोलते सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
मेरठ मेट्रो ट्रेन का पहिया बढ़ चला है। इसकी संशोधित डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी गई है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ के साथ आगरा और कानपुर की डीपीआर भी केंद्र को भेजी जा चुकी है। जल्द ही इस पर आगे काम शुरू होगा।
बता दें कि मेरठ में मेट्रो ट्रेन की डीपीआर वर्ष 2017 में ही प्रदेश सरकार को भेज दी गई थी। पिछले साल जून में मेट्रो मैन कहे जाने वाले मेट्रो रेल के सलाहकार ई. श्रीधरन ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। कहा था कि नए सिरे से इसे तैयार करें। नई मेट्रो रेल नीति के हिसाब से इसे फिर से बनाने को कहा गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/