फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मेट्रो, सैर सिंगापुर की

Fri, 29 Jan 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में मेट्रो ट्रेन की योजना को मूर्त रूप देने के लिए एमडीए की टीम सिंगापुर की सैर करेगी। वीसी समेत चार सदस्यीय टीम सिंगापुर में चल रही ट्रेन का अध्ययन करेगी। देखेगी कि किस तरह से कुछ नया मेरठ की मेट्रो के लिए किया जा सकता है। इस टूर पर लगभग बीस लाख रुपये खर्च होगे। कहा जा रहा है कि राइट्स के प्रोजेक्ट में यह दौरा भी शुमार था।
विज्ञापन


मेरठ के अति महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मेट्रो ट्रेन की डीपीआर (डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) राइट्स की टीम पेश कर चुकी है। जिस पर पहले कमिश्नर और फिर शासन में बैठक होगी। उसके बाद फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी। रिपोर्ट में ट्रेन के मेरठ में संचालन का पूरा खाका पेश किया गया है। कहा गया है कि इसी साल के अंत तक इस पर काम शुरू कर वर्ष 2021 तक पूरा होगा। वर्ष 2022 में मेट्रो का संचालन हो जाएगा। अब इस पर अध्ययन शुरू हो गया है। इसकी खामियों को दूर करने की कवायद की जा रही है। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारियों को भी यह रिपोर्ट भेजी गई है। इसका अप्रूव्ल शासन से लिया जाएगा।

सिंगापुर में समझेंगे मैनेजमेंट
सिंगापुर जाने वाली टीम में वीसी राजेश कुमार, एसई शबीह हैदर, एटीपी विवेक भास्कर तथा उप्र आवास अनुभाग के विशेष सचिव शिवजनम चौधरी शामिल हैं। यह टीम वहां की मेट्रो ट्रेन का अध्ययन करेगी। देखा जाएगा कि कैसे सिंगापुर में इसका ट्रैफिक मैनेजमेंट किया गया है। वहां कैसी ट्रेन हैं। व्यवसाय तथा टेक्नालॉजी के दृष्टिकोण पर स्टडी होगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में वहां की ट्रेन कैसे फिट हो रही है और कैसे पूरे वनवे सिस्टम को सपोर्ट कर रही है, इस पर भी अध्ययन होगा।
विज्ञापन


विशेष सचिव को किया शामिल तो मिल गई मंजूरी
एमडीए की टीम एक बार पहले भी सिंगापुर की सैर की तैयारी कर चुकी थी पर इस डेलीगेशन में पहले सरकार के किसी नुमाइंदे को शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में प्रस्ताव धड़ाम होना ही था। सरकार ने इस टूर की अनुमति ही नहीं दी। फिर से शासन को प्रस्ताव भेजा और जैसे ही इस बार इस टीम में विशेष सचिव शिवजनम चौधरी को शामिल किया गया तो तत्काल सिंगापुर की सैर को हरी झंडी दे दी गई। एक फरवरी को टीम जाने की तैयारी कर रही है। हो सकता है कि इस टीम में और भी किसी सदस्य को शामिल किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें