फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेज चल रहे मीटर, ज्यादा करना पड़ रहा बिजली बिल भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से विवि रोड उपकेंद्र में उपभोक्ता समाधान शिविर लगाया गया। पिछले तीन दिन से चल रहे शिविर में 250 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक शिकायत बिजली बिल न बनने और मीटर तेज चलने की रही। बुधवार को कैंप के तीसरे दिन 75 शिकायतें आईं। इनमें से 65 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक निवासी अमित ने बताया कि पिछले तीन माह से उनका बिल नहीं बन पा रहा है। जागृति विहार अमन भारद्वाज ने बताया कि उनका बिल अधिक आ रहा है। पिछले माह जहां उनका बिल 1800 रुपये था। इस माह 7000 रुपये से अधिक आया है। उन्होंने अपनी समस्या को अधिकारियों के सामने रखा। इस दौरान अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण कराया।

बिजली बिल राहत योजना के लिए भी लगेगा शिविर
मेरठ। ऊर्जा विभाग की ओर से एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की जा रही है। इसमें उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिल बकाया जमा करने में छूट दी जाएगी। विवि रोड उपकेेंद्र में ही एक दिसंबर से शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर तब तक रहेगा, जब तक विभाग की यह योजना चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें