मेरठ। शहर में हो रहे पेड़ कटान को लेकर शहर के कुछ गणमान्य लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कटान पर रोक लगाने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता आदर्शनगर निवासी विवेक त्रिवेदी, कोशिश संगठन के अध्यक्ष अजय सेठी समेत कई लोग वन विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिना सोच विचार और अनुमति के बिना शहर में पेड़ काट दिए गए हैं। एनएएस डिग्री कॉलेज के सामने इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। कोई विकल्प तलाशे बिना पेड़ काट दिए गए हैं और भी कटाने की तैयारी है। इसको रुकवाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की। वन विभाग के प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति के पेड़ नहीं काटने दिए जाएंगे।