फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाफराबाद दुर्वेशपुर में रंजिश में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव जाफराबाद दुर्वेशपुर में रंजिश में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर हमला, पथराव और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। घटना में दो सगे भाई घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के अनुसार नफीस और शौकीन पुत्र फिरदौस अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और पथराव के बाद लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां स्वादेकीन के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों का कहना है कि वह पिछले दो माह से बीमार हैं और बिस्तर पर हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शनिवार को भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया था। इसके बावजूद रविवार को दोबारा हमला किया गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने नफीस की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें