किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से मिले किसान नेता
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश महासचिव रणबीर सिंह दहिया और किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री मोनू ढिंढाला ने शनिवार को दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने संगठन के साथ-साथ किसानों के मुद्दों को भी उनके सामने रखा। मोनू ढिंढाला ने मोहिउद्दीनपुर मिल समेत सभी मिलों को जल्द चलवाने की मांग की। वहीं, बरसात के मौसम में गांवों में नालों और रजबहों की खराब हालत का मुद्दा भी उठाया। इस दौरान संगठन को आगे बढ़ाने और युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने पर भी चर्चा की। इस मौके पर क्षेत्र से काफी संख्या में किसान पहुंचे। संवाद