फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक वेबसाइट पर हुई मुलाकात, ट्रेडिंग के नाम पर युवती से 1.39 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र की युवती की मुलाकात वैवाहिक वेबसाइट पर युवराज यादव के नाम के युवक से हुई। युवक ने तीन माह में ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर युवती से 1.39 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर में पीड़ित मुस्कान ने बताया कि अगस्त 2024 में उसकी बातचीत वैवाहिक वेबसाइट पर युवराज यादव नाम के युवक से हुई थी। कुछ समय बाद अक्तूबर माह में काम के सिलसिले में फिर से बातचीत होने लगी। युवक ने युवती को शेयर ट्रेडिंग में बड़े मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए राजी किया। 12 अक्तूबर 2024 को पांच सौ रुपये का निवेश उससे कराया। इसके बाद कई बार उससे विभिन्न खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। यह सिलसिला 2 जनवरी 2025 तक चला। युवती ने अपने रुपये निकालने का प्रयास किया, तो आरोपी ने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती से 1.39 लाख रुपये ठग लिए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें