फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुरु पूर्णिमा पर दिया शिक्षा के महत्व का संदेश

विज्ञापन
उमा लोक कॉलेज में गुरु पूर्णिमा के पर्व पर नुक्कड़ कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता अभियान करते छात
विज्ञापन
माछरा। भटीपुरा गांव में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, सशक्त संवाद और जीवंत अभिनय के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक किया। शुभारंभ संस्था अध्यक्ष डॉ. आलोक भटनागर, निदेशक अभिनव भटनागर, सह-निदेशक स्वाति भटनागर, सचिव अंकित गुप्ता व विद्यालय प्रबंधक कपिल गर्ग आदि ने संयुक्त रूप से किया। बच्चों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, जीवन में विद्या वह गुरु के महत्व, नागरिक कर्तव्यों का पालन करने तथा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. बबीता पाराशर ने विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक कुमार, निकिता, शिव सिंधु व रेनू का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें