फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता से दिया जल संरक्षण का संदेश

Sat, 07 Mar 2026 06:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते स्वयंसेवक स्रोत संवाद
विज्ञापन
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने जल बचाओ, वृक्ष लगाओ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता के माध्यम से स्वयंसेवकों ने आकर्षक पोस्टर तैयार किए और नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण की अपील की।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने शकुंतला कॉलोनी में लोगों को जल के अत्यधिक दोहन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जल की बर्बादी रोकने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने कहा कि जल और वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अनावश्यक जल दोहन भविष्य में गंभीर संकट पैदा कर सकता है, इसलिए सभी को जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें