फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मैंगो पार्टी में दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

Mon, 13 Jul 2026 09:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव कपसाड़ में अधिवक्ता यशपाल सिंह सोम के आवास पर सोमवार को मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और विभिन्न वर्ग के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील भराला, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान, देहात मंडल अध्यक्ष विक्रम सोम, ग्राम प्रधान फेरू सिंह समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए गणमान्य लोग मौजूद रहे। खेड़ा, सलावा, भमोरी सहित आसपास के गांवों के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजक यशपाल सिंह सोम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों के बीच संवाद बढ़ता है और सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें