फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दीपावली मिलन समारोह में दिया सद्भाव का संदेश

विज्ञापन
पद्मावती उमेश चंद विद्यालय में दीपावली उत्सव पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्
विज्ञापन
माछरा। मेरठ गढ़ मार्ग स्थित पद्मावती उमेशचंद सरस्वती शिशु मेघराजपुर में दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार , राकेश गुप्ता एवं ज्योति प्रकाश मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृष्ण कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। वीरेंद्र अग्रवाल एवं राकेश गुप्ता ने दिवाली के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं द्वारा सुंदर गीतों एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे पूरा वातावरण आनंदमय हो उठा। कार्यक्रम का संचालन हर्ष ने किया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यालय परिवार को दिवाली के उपहार भेंट किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रेम, सद्भाव, सहयोग एवं एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें