फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नारी शक्ति वंदन रैली से स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पंचायत लावड़ के तत्वावधान में स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ नगर पंचायत कार्यालय से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

रैली में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक किया। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाकर लोगों को संदेश दिया कि कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें। सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखें तथा स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा लावड़ मंडल अध्यक्ष व स्वच्छता चैंपियन लक्ष्मी सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान दीप सैनी, विजयलक्ष्मी, पुष्पा, गीता, प्रीति, कविता, शकुंतला, शारदा, रीना, बीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें